खेल
रोलां गैरो में 99वीं जीत के साथ चौथे दौर में पहुंचे नोवाक जोकोविच
jantaserishta.com
1 Jun 2025 12:11 PM IST

x
पेरिस: तीन बार के रोलां गैरो चैंपियन नोवाक जोकोविच ने पेरिस क्ले पर अपने करियर की 99वीं जीत दर्ज की है। जोकोविच ने ऑस्ट्रियाई क्वालीफायर फिलिप मिसोलिक को 6-3, 6-4, 6-2 से हराकर फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में प्रवेश किया।
रोलां गैरो से ठीक पहले जिनेवा में अपने 100वें टूर लेवल सिंगल्स खिताब के बाद जोकोविच अब पहली बार एक ही टूर्नामेंट में 100 मैच जीतने की उपलब्धि हासिल करने से महज एक कदम दूर हैं। अगर जोकोविच सोमवार को पूर्व शीर्ष 10 खिलाड़ी कैमरन नोरी को हरा दें, तो उनके नाम ये उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। जोकोविच 10 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत चुके हैं।
जोकोविच ने जीत का शतक पूरा करने की संभावना पर बात करते हुए कहा, "99 अच्छा है, लेकिन 100 बेहतर है। मुझे उम्मीद है कि मैं और जीतूंगा। मैं अपने करियर, अपने जीवन के ऐसे दौर में हूं, जब मैं बहुत सौभाग्यशाली महसूस करता हूं, क्योंकि हर बार जब मैं कोर्ट पर उतरता हूं, तो इतिहास की किताबों के लिए खेल रहा होता हूं। यह अविश्वसनीय है।" रोलां गैरो में जोकोविच से ज्यादा जीत हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी 14 बार के चैंपियन राफेल नडाल हैं, जिनका रिकॉर्ड 112-4 है।
जोकोविच को 23 वर्षीय मिसोलिक के खिलाफ सिर्फ एक ब्रेक प्वाइंट का सामना करना पड़ा। इस परिणाम ने जोकोविच को व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का मौका दिया।
जोकोविच ने कहा, "यह मेरे लिए इस साल का पहला नाइट सेशन था। नाइट सेशन अलग होते हैं। खेलने के लिए पूरे दिन इंतजार करना आसान नहीं है, क्योंकि आप बहुत तनाव में होते हैं। आपको मैच के लिए तैयारी करनी होती है। पिछले साल मैंने कुछ नाइट सेशन खेले थे। लोरेंजो मुसेट्टी के खिलाफ एक बेहतरीन सेशन, जो सुबह 3 बजे खत्म हुआ था। आज रात मैं बस यही उम्मीद कर रहा था कि यह 3 बजे के बाद खत्म न हो! हमेशा बहुत सारी उम्मीदें होती हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने तीन सेटों में सही समय पर अच्छा प्रदर्शन किया।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





