खेल

न सिर्फ पुरुष, बल्कि महिला टीम ने भी छोड़ी शानदार छाप

jantaserishta.com
28 Dec 2025 11:55 PM IST
न सिर्फ पुरुष, बल्कि महिला टीम ने भी छोड़ी शानदार छाप
x
Delhi दिल्ली। भारतीय हॉकी के लिए 'साल 2025' बेहद खास रहा है। इस वर्ष भारतीय पुरुषों और महिलाओं ने एक बार फिर विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ी है। आइए, साल 2025 में भारतीय हॉकी टीम की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में जानते हैं। एशिया कप (पुरुष): भारत ने फाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम करते हुए 8 साल बाद एशिया कप हॉकी में फिर से वर्चस्व हासिल किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया।
एशिया कप (महिला): देश की बेटियों ने एशिया कप हॉकी 2025 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। भारत को फाइनल में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हाथों 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इससे पहले महिला टीम ने साल 2004 और 2017 में यह खिताब अपने नाम किया। सुल्तान जोहोर कप: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया में आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। फाइनल मैच में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारत पांचवीं बार इस प्रतियोगिता में उप उपविजेता बना, जबकि दो बार उसने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
एफआईएच हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप: पुरुष एफआईएच हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप का 14वां संस्करण जर्मनी में खेला गया था, जिसमें भारत ने अर्जेंटीना को 4-2 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी के साथ भारत ने 9 साल बाद मेडल का सूखा समाप्त किया। दूसरी ओर जर्मनी ने स्पेन को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से शिकस्त देकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब अपने नाम किया।
भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे: इस वर्ष भारतीय हॉकी ने अपने 100 साल पूरे किए। 7 नवंबर 1925 को इंडियन हॉकी फेडरेशन का गठन किया गया था। शताब्दी समारोह नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित किया गया था। इन 100 वर्षों में भारत ने 13 ओलंपिक पदक अपने नाम किए, जिनमें 8 गोल्ड, 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। इसके अलावा भारत ने हॉकी विश्व कप और हॉकी एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story