खेल
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे के लिए ज्यादा उत्साह नहीं
jantaserishta.com
14 Jan 2023 3:10 PM IST

x
फाइल फोटो
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे के लिए ज्यादा उत्साह नहीं देखा जा रहा है और टिकट बिक्री उस ऊंचे स्तर तक नहीं जा पायी है।
भारत पहले दोनों मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना चुका है।
केरल क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव बिनिश कोडियेरी के अनुसार टिकट बिक्री वांछित स्तर तक नहीं पहुंच पायी है
बिनिश ने कहा कि सबरीमाला मंदिर उत्सव और परीक्षा का समय टिकट बिक्री में तेजी न आ पाने के दो प्रमुख कारण हैं।
दोनों टीमें चार्टर्ड उड़ान से शुक्रवार शाम यहां पहुंच गयी हैं लेकिन हवाई अड्डे पर टीमों को मिलने वाला उत्साह नदारद था और कुछ ही प्रशंसक पहुंच पाए थे।
दोनों टीमों को दो अलग-अलग होटलों में ठहराया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





