खेल
नॉर्थ-ईस्ट भारतीय फुटबॉल की रीढ़ की हड्डी है: सुनील छेत्री
jantaserishta.com
26 March 2026 10:41 AM IST

x
युपिया: भारत के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री का मानना है कि नॉर्थ-ईस्ट का क्षेत्र भारतीय फुटबॉल की रीढ़ की हड्डी रहा है। छेत्री ने कहा कि अलग-अलग क्लब से लेकर नेशनल टीम तक में आपको नॉर्थ-ईस्ट के ज्यादा खिलाड़ी देखने को मिलेंगे।
युपिया, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारत के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री का मानना है कि नॉर्थ-ईस्ट का क्षेत्र भारतीय फुटबॉल की रीढ़ की हड्डी रहा है। छेत्री ने कहा कि अलग-अलग क्लब से लेकर नेशनल टीम तक में आपको नॉर्थ-ईस्ट के ज्यादा खिलाड़ी देखने को मिलेंगे।
बुधवार से अरुणाचल प्रदेश के युपिया में मौजूद स्वर्ण जयंती आउटडोर स्टेडियम में अंडर-23 ट्राई नेशन फुटबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। यह टूर्नामेंट 25 से 31 मार्च तक खेला जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए सुनील छेत्री ने नॉर्थ-ईस्ट के फुटबॉल खिलाड़ियों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय फुटबॉल की तरक्की में यहां के खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है।
हालांकि, छेत्री ने माना कि नॉर्थ-ईस्ट में अभी बुनियादी ढांचे पर काफी काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। छेत्री ने पत्रकारों से आग्रह किया कि वह फेडरेशन से लगातार सवाल पूछते रहें ताकि इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन और यहां पर ज्यादा से ज्यादा फुटबॉल एकेडमी खुलती रही। स्टार फुटबॉल के अनुसार, अगर ऐसा होगा, तो नॉर्थ-ईस्ट के खिलाड़ियों को कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अंडर-23 ट्राई नेशन फुटबॉल चैंपियनशिप एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट है, जिसमें तीन देशों की अंडर-23 टीमें हिस्सा लेती हैं। इस बार टूर्नामेंट में भारत, भूटान और ताजिकिस्तान हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देना और उन्हें बड़े टूर्नामेंट्स के लिए तैयार करना है।
अंडर-23 ट्राई नेशन फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का कार्यक्रम इस प्रकार है:
25 मार्च: भूटान बनाम ताजिकिस्तान
28 मार्च: भारत बनाम भूटान
31 मार्च: ताजिकिस्तान बनाम भारत
अंडर-23 ट्राई नेशन फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम
गोलकीपर: प्रियांश दुबे, दीपेश चौहान, मोहनराज के
डिफेंडर: हर्ष पलांडे, रिकी मीतेई हाओबम, प्रमवीर, सुभम भट्टाचार्य, दिप्पेंदु बिस्वास, रोनी खारबुडन, सनातोम्बा सिंह यंग्लेम
मिडफील्डर: लालरिनलियाना हनमटे, शिवाल्डो सिंह चिंगंगबम, एबिंदास येसुदासन, जोथनपुइया, लालरेमत्लुआंगा फनाई, मैकार्टन लुइस निकसन, टोम्बा सिंह हाओबाम, मोहम्मद सनन के, विनिथ वेंकटेश
फॉरवर्ड: मुहम्मद अजसल, सुहैल अहमद भट, एडिसन सिंह थोकचोम, थोई सिंह हुइड्रोम, लालथैंकिमा
मुख्य कोच: नौशाद मूसा
सहायक कोच: नोएल विल्सन
गोलकीपिंग कोच: गुम्पे रिमे
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





