खेल

पहले मुकाबले में नोएडा ने कानपुर को हराया, सामर्थ्य सिंह बने मैन ऑफ द मैच

Admin4
31 Aug 2023 1:26 PM IST
पहले मुकाबले में नोएडा ने कानपुर को हराया, सामर्थ्य सिंह बने मैन ऑफ द मैच
x
कानपुर। सामर्थ्य सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और भुवनेश्वर कुमार की आक्रामक गेंदबाजी के दम पर नोएडा सुपरकिंग ने यूपी टी-20 लीग के ओपनिंग मैच में बुधवार को मेजबान कानपुर सुपरस्टार टीम को 16 रनों से हरा दिया। नोएडा ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाए थे, जवाब में कानपुर की टीम आठ विकेट गवां कर 153 का ही स्कोर बना सकी। नोएडा के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवरों में महज 16 रन देकर कानपुर टीम के दो विकेट झटके, जबकि सामर्थ्य ने टीम के लिए 91 रन बनाए। सामर्थ्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Next Story