खेल

नेक पहल: सांसद हरभजन सिंह का एलान, इनके नाम करेंगे सैलरी

jantaserishta.com
16 April 2022 12:34 PM IST
नेक पहल: सांसद हरभजन सिंह का एलान, इनके नाम करेंगे सैलरी
x

नई दिल्ली: क्रिकेट से राजनीति में आए ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने एक नेक पहल की है. हाल ही में उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से पंजाब में राज्यसभा सांसद की सीट जीती है. अब किसानों के पक्ष में उतर आए हैं. उन्होंने किसानों के लिए एक नई पहल शुरू की है. इसके बारे में उन्होंने खुद यह जानकारी शेयर की.

41 साल के हरभजन सिंह ने शनिवार (16 अप्रैल) को ट्वीट करते हुए लिखा, 'बतौर राज्यसभा सदस्य, मैं किसानों की बेटियों की पढ़ाई और सामाजिक कामों के लिए अपनी राज्ससभा की सैलेरी देना चाहता हूं. मैं अपने देश को बेहतर बनाने में योगदान देना चाहता हूं और मैं वह सब कुछ करूंगा, जो मैं कर सकता हूं.'
हरभजन सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. इसके बाद उन्हें कई मौकों पर पंजाब में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ देखा गया. तब कयास लगाए जा रहे थे कि भज्जी जल्द ही कांग्रेस या फिर भाजपा में शामिल हो सकते हैं. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया. बताया जाता है कि भज्जी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी हैं.
हरभजन का क्रिकेटिंग करियर 23 साल का रहा है. फिलहाल वे IPL 2022 सीजन में कमेंट्री कर रहे हैं. दिग्गज स्पिनर रभजन सिंह अपने करियर में 2011 विश्व कप और 2007 टी-20 विश्व कप विजेता टीम के भी सदस्य रहे. उन्होंने 2011 के विश्व कप में 9 विकेट हासिल किए थे और 2007 टी-20 विश्व कप में 7 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई.
पंजाब के जालंधर में जन्मे हरभजन ने अपने शानदार करियर के दौरान 103 टेस्ट में 417 विकेट और 236 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 269 विकेट लिए. इनके अलावा उनके नाम 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 25 विकेट भी दर्ज हैं. भज्जी ने IPL में भी 163 मैच खेले, जिसमें 150 विकेट लिए हैं. उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के लिए क्रिकेट खेली.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story