खेल

12 साल की लड़की ने डिजाइन किया है स्काटलैंड टीम की किट को , स्काटलैंड क्रिकेट बोर्ड ने किया खुलासा

Bharti sahu
19 Oct 2021 10:43 AM GMT
12 साल की लड़की ने डिजाइन किया है स्काटलैंड टीम की किट को , स्काटलैंड क्रिकेट बोर्ड ने किया खुलासा
x
ICC T20 World Cup 2021 के राउंड 1 के मैच स्काटलैंड की टीम भी खेल रही है, जिसके सुपर 12 में पहुंचने का चांस काफी ज्यादा हैं,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ICC T20 World Cup 2021 के राउंड 1 के मैच स्काटलैंड की टीम भी खेल रही है, जिसके सुपर 12 में पहुंचने का चांस काफी ज्यादा हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्काटलैंड की क्रिकेट टीम जिस किट को पहनकर मैदान पर उतरी है, उसे एक 12 साल की लड़की ने डिजाइन किया है। जी हां, ये सच है और इसका बात का खुलासा खुद स्काटलैंड क्रिकेट बोर्ड ने किया है।

स्काटलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि टी20 विश्व कप 2021 के लिए किट को 12 साल की रेबेका डाउनी (Rebecca Downie) ने डिजाइन किया है। जिस उम्र में बच्चों को नए-नए कपड़े पहनने का शौक होता है, उस उम्र में रेबेका डाउनी ने अपने देश की क्रिकेट किट को ही डिजाइन कर कीर्तिमान रचा है। इसके लिए बोर्ड ने उनका धन्यवाद भी किया है।
क्रिकेट स्काटलैंड ने ट्विटर पर रेबेका की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "स्कॉटलैंड की किट डिजाइनर। हैडिंगटन की 12 वर्षीय रेबेका डाउनी। वह टीवी पर हमारे पहले गेम को देख रही थीं, गर्व से उस शर्ट को पहन हुई थीं, जिसे उन्होंने खुद डिजाइन किया था। रेबेका का फिर से धन्यवाद!"
टी20 विश्व कप 2021 में स्काटलैंड के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो टीम एक मैच खेल चुकी है, जिसमें टीम ने बांग्लादेश को 6 रन से हराया था। स्काटलैंड की टीम राउंड 1 में अपना दूसरा मैच आज पपुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेल रही है। स्काटलैंड को एक और मैच में ओमान से भिड़ना है। अगर टीम एक और मैच जीत जाती है तो फिर सुपर 12 के लिए क्वालीफाई कर सकती है।


Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story