खेल
IND VS NZ: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जानें प्लेइंग-11
jantaserishta.com
24 Jan 2023 1:24 PM IST

x
इंदौर (आईएएनएस)| न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव किया गया है। हेनरी शिपली की जगह जेकब डफी आए हैं।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा कि वह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते, तो टॉस हारने के बाद भी उनको एक मनचाहा विकल्प मिल गया है। भारतीय टीम में दो बदलाव किये गए हैं। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है, उनकी जगह उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल खेल रहे हैं। इसी के साथ 2019 के बाद पहली बार वनडे टीम में कुल्चा (कुलदीप और चहल) एक साथ खेलते हुए दिखेंगे।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड : डेवोन कॉन्वे, फिन ऐलेन, हेनरी निकोल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लाथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, जेकब डफी, लॉकी फग्र्युसन, ब्लेयर टिकनर
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





