
x
दुबई: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिच आगे चलकर धीमी हो सकती है। ऐसे में उनकी टीम स्कोरबोर्ड पर अच्छा स्कोर खड़ा करने का प्रयास करेगी। मैट हेनरी नहीं खेल रहे हैं उनकी जगह पर नेथन स्मिथ को टीम में लाया गया है।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें बाद में बल्लेबाजी करने से कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले मैच में भी उनकी टीम ने आसानी से चेज किया था। रोहित ने कहा कि अंत में यही मायने रखता है कि उनकी टीम कैसा प्रदर्शन करती है और भारतीय ड्रेसिंग रूम में यही चर्चा होती है कि परिस्थितियों के बजाय अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड : विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स , माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, नेथन स्मिथ, विलियम ओरूर्क
Tagsन्यूजीलैंडचैम्पियंस ट्रॉफीचैम्पियंस ट्रॉफी 2025भारतNew ZealandChampions TrophyChampions Trophy 2025India
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





