खेल

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

jantaserishta.com
28 Oct 2026 9:29 AM IST
न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका
x
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर के पास इतिहास रचने का मौका होगा।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 102 मैचों में 149 विकेट लिए हैं। चौथे टी20 में सिर्फ 1 विकेट लेते ही उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेटों की संख्या 150 हो जाएगी और ऐसा करने वाले वह भारत के पहले गेंदबाज होंगे। अर्शदीप अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के दूसरे तेज गेंदबाज भी बनेंगे। अर्शदीप से पहले बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। रहमान के नाम 130 मैचों में 163 विकेट हैं।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर को भी अपने 150 अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेट पूरे करने के लिए 1 विकेट चाहिए। शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में 1 विकेट लेते ही वह ये उपलब्धि हासिल कर लेंगे। सेंटनर के पास अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले स्पिनर बनने का भी अवसर है। सेंटनर के नाम फिलहाल 141 मैचों में 149 विकेट हैं।
अंतरराष्ट्रीय टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अर्शदीप और सेंटनर दोनों ही संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन भी 129 मैचों में 149 विकेट लेकर नौंवे स्थान पर हैं।
सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेट अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है। राशिद ने 119 मैचों में 199 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद 153 मैचों में 171 विकेट लेकर दूसरे, हांगकांग के एहसान खान 119 मैचों में 165 विकेट लेकर तीसरे, न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी 142 मैचों में 165 विकेट लेकर चौथे, न्यूजीलैंड के ही टिम साउदी 126 मैचों में 164 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story