खेल

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन पर लगा 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना

Ritisha Jaiswal
30 Dec 2020 11:47 AM IST
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन पर लगा  25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना
x
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन पर माउंट मौंगानुई में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन पर माउंट मौंगानुई में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और उन पर 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है आईसीसी ने यहां मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि जैमिसन को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 (एक अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान अनुचित या खतरनाक तरीके से किसी खिलाड़ी के आसपास गेंद थ्रो करने) के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसके लिए जैमिसन के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। उनका 24 महीने की अवधि में यह पहला अपराध है


उल्लेखनीय है कि लेवल-1 के उल्लंघन के तहत खिलाड़ियों को अधिकारियों की ओर से फटकार और उनकी 50 फीसदी मैच फीस काटी जाती है। इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक या 2 डिमेरिट अंक जोड़े जाते हैं। जब किसी खिलाड़ी को 2 साल की अवधि के भीतर 4 या इससे ज्यादा डिमेरिट अंक मिलते हैं तो उसे निलंबित भी किया जा सकता है यहां तक कि उस पर प्रतिबंध भी लग सकता है। जैमिसन ने अपना अपराध और जुर्माने को स्वीकार किया है। इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी


Next Story