न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 50 रनों से हराया, सीरीज 1-1 की बराबरी

ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 50 रनों (DLS) से हराते हुए सीरीज में जोरदार वापसी की। तीन मैच की यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। वेस्टइंडीज ने पहला वनडे 5 विकेट से जीता था। बात दूसरे मुकाबले की करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फिन एलन के 96 रनों के दम पर मेजबानों के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा। इस स्कोर के सामने विंडीज की पूरी टीम 161 रनों पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाएं, वहीं तीन खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। ट्रेट बोल्ट ने इस दौरान तीन तो टिम साउदी ने 4 विकेट लिए। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 21 अगस्त को खेला जाना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





