खेल

IPL 2026 के लिए नए नियम लागू, फैमिली और फ्रेंड्स पर सख्ती...डिटेल से जानें

jantaserishta.com
24 March 2026 11:36 AM IST
IPL 2026 के लिए नए नियम लागू, फैमिली और फ्रेंड्स पर सख्ती...डिटेल से जानें
x

सांकेतिक तस्वीर

निजी वाहन पर रोक.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 के लिए नई और सख्त गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. इन नियमों का मकसद टूर्नामेंट में अनुशासन, रेगुलेट और ब्रॉडकास्ट क्वालिटी को बेहतर बनाना है.
सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब मैच के दिन किसी भी टीम को प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं होगी. BCCI ने यह फैसला पिच की गुणवत्ता बनाए रखने और व्यस्त शेड्यूल को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए लिया है.
मैच डे पर प्रैक्टिस पूरी तरह बैन हो गई है. अब टीमों को पहले से तैयारी करनी होगी. नई गाइडलाइंस के मुताबिक, टीमों को मैच से पहले तय ट्रेनिंग विंडो में ही तैयारी करनी होगी. मैच के दिन न तो नेट्स में अभ्यास होगा और ना ही मेन स्क्वॉयर पर कोई फिटनेस ड्रिल की जा सकेगी.
मुंबई के वानखेड़े स्टेड‍ियम जैसे बड़े वेन्यू पर प्रैक्टिस को लेकर खास नियम बनाए गए हैं. हर टीम को 2 नेट्स और मेन स्क्वॉयर का एक साइड विकेट रेंज हिटिंग के लिए मिलेगा. अगर दोनों टीमें एक साथ अभ्यास करती हैं, तो उन्हें 2-2 विकेट दिए जाएंगे.
Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, साथ ही ओपन नेट्स पूरी तरह बैन रहेंगे, दूसरी टीम के खाली विकेट का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकेगा, वहीं जल्दी खत्म होने पर भी विरोधी टीम की पिच का उपयोग मना रहेगा
BCCI ने खिलाड़ियों के परिवार और दोस्तों की पहुंच को भी सीमित कर दिया है. अब ड्रेसिंग रूम और फील्ड ऑफ प्ले पर केवल अधिकृत स्टाफ ही जा सकेगा, परिवार और दोस्त हॉस्पिटैलिटी एरिया से ही प्रैक्टिस देख पाएंगे, प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों के साथ ट्रैवल की अनुमति नहीं होगी. यह कदम टीम के माहौल को प्रोफेशनल बनाए रखने और ध्यान भटकने से रोकने के लिए उठाया गया है.
IPL 2026 में अब हर खिलाड़ी को स्टेडियम आने-जाने के लिए टीम बस का ही इस्तेमाल करना होगा. निजी गाड़ियों की अनुमति खत्म कर दी गई है. टीमें जरूरत पड़ने पर दो बैच में सफर कर सकती हैं. वहीं परिवार के सदस्य अलग वाहन से आएंगे यह नियम खासतौर पर लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है.
BCCI ने मैच के दौरान खिलाड़ियों के व्यवहार और ब्रॉडकास्ट विजिबिलिटी को लेकर भी सख्ती दिखाई है. खिलाड़ी LED बोर्ड पर डायरेक्टली गेंद नहीं मारेंगे, वहीं LED बोर्ड के सामने बैठने पर रोक लगा दी गई है. सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों के बैठने के लिए तय जगह होगी
आईपीएल 2026 में ये न‍ियम भी बदले
ऑरेंज और पर्पल कैप पहनना अनिवार्य होगा (कम से कम शुरुआती ओवर तक)
पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में फ्लॉपी हैट और स्लीवलेस जर्सी बैन
नियम तोड़ने पर पहले चेतावनी, फिर जुर्माना
मैच डे प्रोटोकॉल: लिमिटेड स्टाफ और सख्त चेकिंग
मैच डे पर केवल 12 सपोर्ट स्टाफ (डॉक्टर समेत) की अनुमति
हर स्टाफ को अपना एक्रेडिटेशन कार्ड लाना अनिवार्य
पहली बार गलती पर चेतावनी, दूसरी बार फाइन
जर्सी नंबर बदलने पर भी नियम
अगर कोई खिलाड़ी अपनी जर्सी का नंबर बदलता है, तो उसे कम से कम 24 घंटे पहले BCCI को सूचित करना होगा. इससे ब्रॉडकास्ट और डिजिटल रिकॉर्ड्स में गड़बड़ी नहीं होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story