खेल

महेंद्र सिंह धौनी के घर आया नया मेहमान...बेटी जीवा ने शेयर सोशल मीडिया पर शेयर किया PHOTO

Subhi
4 Jun 2021 10:43 AM IST
महेंद्र सिंह धौनी के घर आया नया मेहमान...बेटी जीवा ने शेयर सोशल मीडिया पर शेयर किया PHOTO
x
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का कार और बाइक प्रेम किसी से छिपा नहीं है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का कार और बाइक प्रेम किसी से छिपा नहीं है। देश की सेवा को ध्यान में रखते हुए वह सैन्य प्रेम भी दर्शा चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वे किसान बन चुके हैं। इसी कड़ी में अब धौनी का एक और प्रेम उजागर हो गया है। यही वजह है कि पूर्व कप्तान धौनी के घर में एक नया मेहमान आ गया है, जिसकी धौनी जमकर सेवा कर रहे हैं और उनकी बेटी जीवा भी उसके साथ खेल रही है।

दरअसल, धौनी की पत्नी साक्षी ने बेटी जीवा के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि धौनी अपने घर में एक छोटा घोड़ा लेकर आए हैं। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर बेटी जीवा धौनी (Ziva Dhoni) के साथ एक छोटे घोड़े की तस्वीर शेयर की है, जिसमें जीवा घोड़े के माथे पर हाथ रखी हुई हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में दिल वाला इमोजी बना रखा है। इससे पहले धौनी की भी एक वीडियो सामने आई थी।

इससे पहले साक्षी ने एक सप्ताह पहले धौनी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह काले रंग के मारवाड़ी घोड़े का मसाज करते हुए नजर आए थे। उस समय साक्षी ने इस घोड़े का नाम चेतक बताया था। साक्षी ने कैप्शन लिखा था, 'घर में आपका स्वागत है चेतक। जब आप लिली (डॉगी) से मिले तो आपने एक सच्चे जेंटलमैन की तरह बर्ताव किया। आपको हंसी-खुशी हमारे फैमिली पैक में स्वीकार किया जा रहा है।'

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का 14वां सीजन कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित हो गया था और धौनी अपने पैतृक घर रांची लौट आए थे, जहां वे अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। आइपीएल का 14वां सीजन जो अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया था वो अब सितंबर-अक्टूबर में यूएई में खेला जाएगा, जहां एमएस धौनी फिर से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करते नजर आएंगे। आइपीएल 2021 की प्वाइंट्स टेबल में सीएसके दूसरे नंबर पर है।


Next Story