खेल

कभी सोचा नहीं था यह यात्रा हमें यहां वापस लाएगी, द्रविड़ के साथ तस्वीर शेयर कर इमोशनल हुए विराट कोहली

Mohammed Raziq
11 July 2023 12:26 PM IST
कभी सोचा नहीं था यह यात्रा हमें यहां वापस लाएगी, द्रविड़ के साथ तस्वीर शेयर कर इमोशनल हुए विराट कोहली
x
कभी सोचा नहीं था यह यात्रा हमें यहां वापस लाएगी

भारतीय टीम विंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने जा रहे अपने पहले टेस्ट की तैयारी कर रही है। 2017 के बाद से यह पहला टेस्ट होगा, जिसकी मेजबानी विंडसर पार्क करेगा और कुल मिलाकर पांचवां। संयोग से, डोमिनिका में खेला गया पहला टेस्ट भी भारत और वेस्टइंडीज के ही बीच था। वह मैच जुलाई, 2011 में खेला गया था और कोहली उस भारतीय टीम के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो मौजूदा टीम के साथ बने हुए हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि उस टेस्ट में राहुल द्रविड़ भी खेले थे, जो आज टीम इंडिया के हेड कोच हैं। विराट ने स्टेडियम में द्रविड़ के साथ एक तस्वीर के पोस्ट में करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, साल 2011 में डोमिनिका में खेले गए आखिरी टेस्ट में सिर्फ दो लोग ही शामिल थे। कभी नहीं सोचा था कि यह यात्रा हमें अलग-अलग क्षमताओं में यहां वापस लाएगी। बहुत आभारी हूं। उस समय दोनों खिलाड़ी अपने करियर के विपरीत छोर पर थे।
Next Story