खेल

नीरज चोपड़ा के नए फोटोशूट ने बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे, लोग बोले- मॉडल फेल

jantaserishta.com
6 Oct 2021 11:17 AM IST
नीरज चोपड़ा के नए फोटोशूट ने बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे, लोग बोले- मॉडल फेल
x

नई दिल्ली: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा का जलवा हर तरफ बरकरार है. खेल की दुनिया में अपना झंडा गाड़ने के अलावा नीरज हर बार अपनी एक नई प्रतिभा से लोगों को चौंका देते हैं. नीरज के फैंस पूरी दुनिया में हैं. खेल और एक्टिंग के अलावा अब फैशन वर्ल्ड में भी छाने को तैयार हैं. नीरज ने फेमस डिजाइनर रोहित बल के आउटफिट्स में शानदार फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर की हैं.

नीरज ने ये स्पेशल फोटोशूट ट्रेडिशनल आउटफिट में कराया है. इस खास एथनिक वियर में नीरज कमाल के लग रहे हैं. कुर्ता और शेरवानी में नीरज लोगों को इंप्रेस कर रहे हैं. नीरज ने इन तस्वीरों के साथ रोहित बल को भी टैग किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि कपड़े रोहित बल के हैं और तस्वीरें तरुण किहवाल ने खींची हैं
ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद से ही नीरज हर किसी के पसंद बन चुके हैं. बंद गले कुर्ते को नीरज ने जोधपुरी पैंट के साथ पेयर किया है. एथनिक वियर में नीरज की ये शानदार तस्वीरें फोटोग्राफर तरुण खिवाल ने खींची हैं.


इन फोटोशूट में नीरज किसी प्रोफेशनल मॉडल से कम नहीं लग रहे हैं. नीरज के इन तस्वीरों पर लोगों के खूब कमेंट आ रहे हैं. कोई उन्हें सुपर मॉडल तो कोई उन्हें हीरो बता रहा है.
तरुण खिवाल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर नीरज के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'इस युवा और विनम्र लड़के को शूट करने का अवसर मिला. ये मेरे लिए एक और गर्व का पल है. नीरज चोपड़ा, आपसे मिलना और आपकी तस्वीरें लेना मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी.आपको शुभकामनाएं, आप कई सम्मान जीतें और अपने परिवार और भारत को गौरवान्वित करें.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story