खेल

नीरज चोपड़ा को मिला मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित

Nilmani Pal
13 Nov 2021 11:36 AM GMT
नीरज चोपड़ा को मिला मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित
x

दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा समेत कुल 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाज़ा गया है. बता दें कि साल 2021 में कुल 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड्स दिए गए हैं. इनमें महिला हॉकी टीम, पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी भी शामिल हैं. खेल अवॉर्ड्स में इस बार ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को ज्यादा मौका मिला है.

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़ी

  1. - नीरज चोपड़ा
  2. - रवि दहिया
  3. - लवलीना बोरगोहेन
  4. - श्रीजेश पीआर
  5. - अव्नि लेखरा
  6. - सुमित अंतिल
  7. - प्रमोद भगत
  8. - मनीष नरवाल
  9. - मिताली राज
  10. - सुनील छेत्री
  11. - मनप्रीत सिंह


Next Story