खेल

नीरज चोपड़ा को मिला मेजर ध्यानंचद खेल रत्न, जताई खुशी

Ritisha Jaiswal
4 Nov 2021 12:10 AM IST
नीरज चोपड़ा को मिला मेजर ध्यानंचद खेल रत्न, जताई खुशी
x
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने मेजर ध्यानंचद खेल रत्न मिलने पर खुशी जताई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने मेजर ध्यानंचद खेल रत्न मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। ओलंपिक मे शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। 13 नवंबर को 12 खिलाड़ियों को यह अवॉर्ड दिया जाएगा।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए नीरज चोपड़ा ने लिखा "कई महान खेल हस्तियों के साथ मेजर ध्यानचंद खेल रत्न मिलने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आप सभी के सहयोग और सपोर्ट के लिए तहे दिल से धन्यवाद। कोशिश यही रहेगी कि ऐसे ही अपने प्रदर्शन से देश के लिए और सफलता हासिल कर पाउं। जय हिंद।"
इन खिलाड़ियों को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न
एथलीट खेल
नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स
रवि दहिया कुश्ती
पीआर श्रीजेश हॉकी
लवलीना बोर्गोहेन मुक्केबाजी
सुनील छेत्री फुटबॉल
मिताली राज क्रिकेट
प्रमोद भगत बैडमिंटन
सुमित अंतिल एथलेटिक्स
अवनि लेखारा निशानेबाज
कृष्णा नगर बैडमिंटन
मनीष नरवाल निशानेबाज
मनप्रीत सिंह


Next Story