
x
वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर टूर्नामेंट
Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा की गिनती भारत के बेहतरीन जैवलिन प्लेयर्स में होती है। उनकी वजह से ही जैवलिन भारत के घर-घर में लोकप्रिय हुआ है। अब नीरज दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में पॉट इनविटेशनल ट्रैक टूर्नामेंट जीतकर अपने सेशन की शानदार शुरुआत की। इससे आने वाली डायमंड लीग टूर्नामेंट के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नीरज चोपड़ा ने हासिल की टॉप पोजीशन
नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर टूर्नामेंट में 84.52 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर छह खिलाड़ियों के बीच चले मुकाबले में टॉप पोजीशन हासिल की। भारतीय स्टार चोपड़ा दक्षिण अफ्रीका के 25 वर्षीय डौव स्मिट से आगे रहे, जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.44 मीटर था। उनका प्रदर्शन हालांकि उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर से कम था, जबकि स्मिट अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 83.29 मीटर के करीब पहुंच गए।
तीसरे स्थान पर रहे डंकन रॉबर्टसन
केवल दो खिलाड़ियों नीरज चोपड़ा और डौव स्मिट ने ही टूर्नामेंट में 80 मीटर की दूरी पार की। दक्षिण अफ्रीका के एक अन्य खिलाड़ी डंकन रॉबर्टसन 71.22 मीटर के प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे। चोपड़ा अपने नए कोच चेक गणराज्य के जान जेलेजनी की निगरानी में पोटचेफस्ट्रूम में प्रैक्टिस कर रहे हैं। जेलेजनी तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्ड धारक हैं।
दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले इकलौते भारतीय
27 साल के नीरज चोपड़ा पिछले साल लंबे समय तक अपने कोच रहे जर्मनी के क्लॉस बार्टोनिट्ज से अलग हो गए थे। वह 16 मई को दोहा डायमंड लीग में एलीट टूर्नामेंट्स में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने 2020 टोक्यो (स्वर्ण) और 2024 पेरिस खेलों (रजत) में लगातार ओलंपिक पदक जीते। चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो उन्होंने 2022 में हासिल किया था। वह पिछले लंबे समय से 90 मीटर का आंकड़ा छूने का प्रयास कर रहे हैं। वह इकलौते ऐसे जैवलिन भारतीय प्लेयर हैं, जिन्होंने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारNeeraj Chopraनीरज चोपड़ाजैवलिन प्लेयर्सदक्षिण अफ्रीकाJavelin PlayersSouth Africa
Next Story





