खेल
नवदीप सिंह: क्यों ये नाम बना हुआ है सोशल मीडिया सेंसेशन?
jantaserishta.com
19 Sept 2024 2:31 PM IST

x
नई दिल्ली: 'कद छोटा है, पर काम बड़े होंगे', ये शब्द नवदीप सिंह के हैं जिन्होंने पेरिस पैरालंपिक में जैवलिन थ्रो (एफ41 इवेंट) में गोल्ड जीता। देश के इस एथलीट का हौसला देख पीएम मोदी भी खुशी से गदगद हुए। पेरिस पैरालंपिक से पहले जो नाम गुमनाम था, आज वही सोशल मीडिया सेंसेशन बना हुआ है। टीवी-अखबार से लेकर पॉडकास्ट तक नवदीप सिंह का जलवा है।
गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी, लेकिन इस एथलीट का सफर बेहद मुश्किलों से भरा रहा है। टोक्यो पैरालंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाले नवदीप का लक्ष्य पेरिस में सिर्फ मेडल था। यहां वो केवल भारतीय जर्सी में नजर आने वाले एक एथलीट थे, लेकिन अब वो भारत समेत पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन गए। इस एथलीट को अपनी छोटी हाइट (बौनेपन) के लिए ताना मारा जाता था। इन तमाम चुनौतियों से परेशान होकर एक समय ऐसा था जब वो 'आत्महत्या' करने के बारे में सोचने लगे थे। लेकिन हर ताने को उन्होंने मोटिवेशन में बदला और खुद को साबित करने की ठानी।
उनकी इस उड़ान को पहचान पेरिस पैरालंपिक में मिली। खास तौर पर थ्रो करने के बाद उनका आक्रामक जश्न हर किसी के जुबां पर है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसका जिक्र उनके साथ किया। इसके साथ ही एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया रहा जिसमें नवदीप ने अपने कोच से पूछा था कि कितना थ्रो हुआ, जब उन्होंने बताया तो नवदीप ने बड़े ही मस्त मौला अंदाज में कहा 'खाओ मां कसम'?
दरअसल, सभी एथलीटों को सम्मानित करने के लिए पीएम ने घर पर बुलाया था। इस दौरान नवदीप और पीएम की मुलाकात हुई। इस एथलीट ने पीएम मोदी को एक कैप गिफ्ट की। उनका सम्मान करते हुए पीएम जमीन पर बैठ गए और उन्होंने नवदीप से उन्हें कैप पहनाने को कहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। यह जीत नवदीप के लिए उनके जीवन की सबसे बड़ी सफलता है। उनके तमाम, संघर्षों और पारिवारिक समस्याओं से अलग उनका व्यक्तित्व निराला है। उनके कई इंटरव्यू सामने आये जिसे खूब सराहा जा रहा है।
Tagsसोशल मीडिया सेंसेशननवदीप सिंहपेरिस पैरालंपिकSocial media sensationNavdeep SinghParis Paralympics
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





