खेल

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: अनंतजीत और दर्शना ने मिक्स्ड टीम स्कीट में साधा गोल्ड पर निशाना

SHIDDHANT
17 Dec 2025 9:13 PM IST
नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: अनंतजीत और दर्शना ने मिक्स्ड टीम स्कीट में साधा गोल्ड पर निशाना
x
Delhi दिल्ली। 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में राजस्थान की टीम के अनंतजीत सिंह नरुका और दर्शना राठौड़ ने सीनियर स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। राजस्थान ने रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 45-43 से मात दी। डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में एशियाई चैंपियन अनंतजीत और दर्शना ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया। अनंतजीत ने 21 टारगेट हिट किए, जबकि दर्शना ने 24 टारगेट पर निशाने लगाए। इन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल मैच में ओलंपियन मैराज अहमद खान (21) और अरीबा खान (22) की उत्तर प्रदेश टीम को हराया।

इससे पहले, राजस्थान ने क्वालिफिकेशन में 143 हिट के साथ बढ़त बनाई थी, जिसमें अनंतजीत ने 73 और दर्शना ने 70 हिट किए थे, जिससे उन्हें सीधे फाइनल में जगह मिली। वहीं, उत्तर प्रदेश ने क्वालिफिकेशन के दौरान शूटआउट में हरियाणा को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। दूसरी ओर, हरियाणा की टीम ने मध्य प्रदेश को 41-39 से हराकर सिल्वर मेडल जीता। हरियाणा की टीम से रायजा ढिल्लों (72) ने 21 हिट और ईशान सिंह लिब्रा (70) ने 20 हिट किए। मध्य प्रदेश की टीम चौथे पायदान पर रही, जिसमें ऋतुराज बुंदेला (20) और मानसी रघुवंशी (19) शामिल थे।

जूनियर स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में तेलंगाना के युवेक बट्टुला और लक्कू वेंकट लक्ष्मी ने 19-19 हिट करके खिताब अपने नाम किया। इस टीम को मध्य प्रदेश ने कड़ी टक्कर दी, जिसमें ज्योतिरादित्य सिसोदिया ने 17 और वंशिका तिवारी ने 20 हिट किए, लेकिन करीबी फाइनल में एक प्वाइंट्स से चूक गए। पंजाब ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस टीम में हरमेहर सिंह लल्ली और परमीत कौर ने 40 हिट करके तीसरा स्थान हासिल किया। पंजाब ने यशस्वी राठौर और यशवर्धन एस राजावत की राजस्थान टीम को शिकस्त दी, जिन्होंने 39 हिट्स किए थे। गुरुवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के 10मीटर एयर पिस्टल महिला का फाइनल खेला जाएगा।
Tagsनेशनल शूटिंग चैंपियनशिपराजस्थानअनंतजीत सिंह नरुकादर्शना राठौड़सीनियर स्कीट मिक्स्ड टीमगोल्ड मेडलउत्तर प्रदेशहरियाणामध्य प्रदेशजूनियर स्कीट मिक्स्ड टीमतेलंगानापंजाबडॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज10 मीटर एयर पिस्टल महिलाशूटिंग फाइनलओलंपियन शूटरमिराज अहमद खानअरीबा खानरायजा ढिल्लोंईशान सिंह लिब्रायशस्वी राठौरयशवर्धन एस राजावतहरमेहर सिंह लल्लीपरमीत कौर।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story