
x
Sports खेल : राष्ट्रीय मूक बधिर चैंपियनशिप के पहले दिन कुश्ती और कराटे स्पर्धा में 24 राज्यों के 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें उप्र को पहला स्वर्ण पदक कुश्ती में गोंडा के आयुष ने महाराष्ट्र के खिलाड़ी कुशल को पटखनी देकर दिलाया।
वहीं, कराटे स्पर्धा में ओडिशा, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और हिमाचल प्रदेश और कुश्ती स्पर्धा में हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के पहलवानों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अब रविवार को कुश्ती में बालिका वर्ग की स्पर्धाएं होंगी। नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कालेज में शनिवार को राष्ट्रीय मूक बधिर जूनियर और सब जूनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के मुकाबले हुए। इस दौरान कराटे और कुश्ती में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कराटे चैंपियनशिप के 50 किग्रा भार वर्ग में ओडिशा की लामा को पहला और पंजाब की कटनी को दूसरा स्थान मिला। 60 किग्रा भार वर्ग में तमिनाडु के प्रयोग नाथ ने स्वर्णिम छाप छोड़ी। वहीं, 61 किग्रा वर्ग में केरल के मनु ने स्वर्ण और आंध्र प्रदेश के दीपक ने रजत पदक जीता। 67 किग्रा वर्ग में मध्य प्रदेश के विकास पहले, जम्मू कश्मीर के अहान दूसरे और मध्य प्रदेश के वैभव तीसरे स्थान पर रहे। 68 किग्रा वर्ग में गुजरात के केवन और 50 किग्रा वर्ग में हिमाचल प्रदेश के शिवराम ने स्वर्ण पदक हासिल किया
। कुश्ती में देशभर के पहलवानों ने दिखाए दांवपेच
-57 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा के प्रदीप ने स्वर्ण, उप्र के कमलनाथ ने रजत और हिमाचल प्रदेश के सुमित ने कांस्य पदक जीता।
-60 किग्रा भार वर्ग में उप्र के आयुष ने महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
-61 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा के अजनी ने स्वर्ण और राजस्थान के भवानी ने रजत पदक झटका।
-65 किग्रा वर्ग में आंध्र प्रदेश के विजय को पहला, महाराष्ट्र के सक्षम को दूसरा और हरियाणा के ऋतिक को तीसरा स्थान मिला।
-70 किग्रा वर्ग में राजस्थान के कृष्ण, 74 किग्रा वर्ग में हरियाणा के आजम, 79 किलो में केरल के आयुष, 68 किलो में हरियाणा के अमित ने स्वर्ण पदक जीता।
Tagsयूपीसफलताआयुषजीतास्वर्ण पदकनेशनलडेफ चैंपियनशिपUPsuccessAyushwongold medalNationalDeaf Championshipजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





