खेल

अश्विन को लेकर नाथन लायन ने कही ये बात

Ritisha Jaiswal
23 Dec 2020 4:48 PM IST
अश्विन को लेकर नाथन लायन ने कही ये बात
x
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने अश्विन से तुलना पर बयान दिया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने अश्विन से तुलना पर बयान दिया है। लायन ने कहा कि मेरी और अश्विन की गेंदबाजी बहुत मिलती जुलती है लेकिन हम अलग गेंदबाज हैं और इसलिए हमारे दोनों के बीच में कोई तुलना नहीं होनी चाहिए।

नाथन लायन ने कहा कि सच कहूं तो अश्विन एक उच्च दर्जे के गेंदबाज हैं। मैंने उन्हें गेंदबाजी करते हुए बहुत देखा है, विशेषकर जब मैं भारत और उपमहाद्वीप का दौरा करने और उसे सीखने के लिए गया था। लायन ने शनिवार को यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले उन्होंने यह भी कहा कि वह बहुत ही चालाक गेंदबाज है। उनकी गेंदबाजी में कई विविधताएं हैं
लायन ने आगे कहा कि अश्विन जिस तरह से अपनी गति में बदलाव करते हैं वह बल्लेबाजों को बहुत परेशान करते हैं। इसलिए वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली गेंदबाज है। हम एक तरह से समान हैं लेकिन हम बहुत अलग भी हैं, इसलिए मैं वास्तव में खुद से उसकी तुलना नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि उनके रिकॉर्ड उनके खुद के लिए बोलते हैं।
सिडनी में तीसरे टेस्ट को लेकर लायन ने कहा कि मैं जानता हूं कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी ताकत से सब कुछ कर रहा है कि तीसरा टेस्ट सिडनी में आगे बढ़े। मुझे उम्मीद है कि सभी चीजें अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगी और सिडनी के लोग सुरक्षित रहें।


Next Story