खेल
नाडा ने बजरंग पूनिया को किया सस्पेंड, खतरे में ओलंपिक की दावेदारी
jantaserishta.com
5 May 2024 12:52 PM IST

x
नई दिल्ली: नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने स्टार रेसलर और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया को अस्थाई तौर पर सस्पेंड कर दिया है। रिपोर्ट्स के आधार पर आईएएनएस को मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च को सोनीपत में आयोजित ट्रायल के दौरान बजरंग पूनिया ने डोप सैम्पल नहीं दिया था, जिसके चलते उनपर यह कार्रवाई की गई है।
मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि बजरंग ने सोनीपत में आयोजित ट्रायल्स के दौरान अपने यूरीन का सैम्पल देने से इनकार कर दिया था। जब तक पूनिया का निलंबन नहीं हटाया जाता तब तक वह किसी भी टूर्नामेंट या ट्रायल्स में भाग नहीं ले पाएंगे। कई बार इस मामले की जानकारी लेने के लिए बजरंग से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





