खेल

'मिस्ट्री गर्ल' हो रही वायरल, सोशल मीडिया पर लगाई आग

jantaserishta.com
13 Sept 2022 10:30 AM IST
मिस्ट्री गर्ल हो रही वायरल, सोशल मीडिया पर लगाई आग
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।
नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के फाइनल मैच में पाकिस्तान को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। रविवार को खेले गए मैच के बाद सोशल मीडिया पर स्टेडियम में मौजूद एक मिस्ट्री गर्ल की वीडियो क्लिप खूब वायरल हो रही है। पाकिस्तानी महिला फैन के चर्चे अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है। एक फैन ने तो यहां तक लिखा कि फाइनल मैच पूरा देखने का यही इकलौता कारण थी। जिस समय की यह क्लिप है, उस समय श्रीलंकाई पारी चल रही थी और श्रीलंका का स्कोर 40 रनों पर तीन विकेट था।
इस महिला फैन का रिऐक्शन इतना क्यूट था कि सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो क्लिप जमकर शेयर की जा रही है। मैच की बात करें तो श्रीलंका ने जबर्दस्त वापसी की और पाकिस्तान की बैंड बजा डाली। श्रीलंका ने 58 रनों तक पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद वनिंदु हसरंगा और भानुका राजपक्षे ने मिलकर टीम को वापसी दिलाई।
श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 170 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 20 ओवर में 147 रनों पर ऑलआउट हो गई। वनिंदु हसरंगा को मैन ऑफ द सीरीज, जबकि भानुका को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story