
x
आईपीएल ब्रेकिंग
जयपुर: आज का आईपीएल मैच राजस्थान रॉयल्स वर्सेस मुंबई इंडियंस है। मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस और बैटिंग करने का लिया फैसला। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। शुरुआती तीन मैच गंवाने के बाद मुंबई की टीम वापस रफ्तार पकड़ रही है। पिछले चार में से तीन मैच उसने जीते हैं। हालांकि टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स के विजयरथ पर लगाम लगाना उसके लिए आसान नहीं होगा। इस मैच में जहां मुंबई की निगाहें, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव पर रहेंगी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए जॉस बटलर का फॉर्म में आना एक राहत भरी खबर है। यशस्वी जायसवाल अभी तक क्लिक नहीं कर पाए हैं। ऐसे में राजस्थान कप्तान संजू और इस सीजन के हीरो रियान पराग पर निर्भर रहेगी।
Tagsआईपीएलआईपीएल 2024राजस्थान रॉयल्समुंबई इंडियंसराजस्थानमुंबईIPLIPL 2024Rajasthan RoyalsMumbai IndiansRajasthanMumbai
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





