खेल

मुंबई इंडियंस के स्टार क्रिकेटर ने अपने पैतृक घर नवादा में घरवालों के साथ मनाया छठ पूजा, देखे तस्वीर

Neha Dani
21 Nov 2020 9:41 AM GMT
मुंबई इंडियंस के स्टार क्रिकेटर ने अपने पैतृक घर नवादा में घरवालों के साथ मनाया छठ पूजा, देखे तस्वीर
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के खत्म होते ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के खत्म होते ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई, जो खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं वो यूएई से स्वदेश लौट आए। इन्हीं में से एक मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज ईशन किशन ने बिहार स्थित अपने पैतृक घर में धूमधाम से छठ पूजा की।

ईशान ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद वह भारत लौट आए हैं। किशन ने बिहार के नवादा में अपने घर पर छठ का महापर्व मनाया। इस मौके पर उनके साथ परिवार के लोग भी मौजूद थे।






अर्घ्य देते हुए ईशान

क्रिकेटर ईशान किशन ने नवादा में अपने घर पर छठ की छुट्टी मनाई। ईशान के घर पर भी छठ हुआ था।

बरसों बाद इस मौके पर परिवार के साथ किशन





माता सुचित्रा और पिता प्रणव पांडेय कई सालों से छठ करते आ रहे हैं। सालों बाद ईशान ने माता-पिता के साथ नवादा में छठ मनाया है।

परंपराओं का किया पूरा पालन

ईशान ने इस दौरान दउरा भी उठाया।




परिवार के साथ ईशान किशन का छठ

कोरोना महामारी के कारण किशन का पूरा परिवार घर के छत पर ही एकत्रित हुआ और घाट न जाकर कृत्रिम तरीके से बनाए गए घाट पर ही सूर्य को अर्ध्य दिया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए दादी ने बताया कि उन्होंने छठी मैया से ईशान को जल्द से जल्द टीम इंडिया में जगह मिलने की प्रार्थना की।


Next Story