खेल

मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो, अगले साल छठी ट्रॉफी जीतेगी मुंबई इंडियंस

Tulsi Rao
29 May 2022 6:47 AM GMT
मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो, अगले साल छठी ट्रॉफी जीतेगी मुंबई इंडियंस
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा, महज चार जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम 10 टीमों में आखिरी पायदान पर रही। रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस की टीम इस साल काफी संघर्ष करती नजर आई। टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भरोसा जताया है कि अगले साल टीम छठी आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगी।

मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा पांचों ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं। रोहित ने मुंबई इंडियंस वेबसाइट पर कहा, 'यह मुंबई इंडियंस है और हम जरूर अगले साल धमाकेदार वापसी करेंगे।' वहीं सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'हमें किसी भी तरह से छठी ट्रॉफी उठानी है। यह निराशाजनक रहा कि हम इस साल ऐसा नहीं कर पाए, लेकिन छठी आईपीएल ट्रॉफी 2023 में जरूर उठाएंगे।'
मुंबई इंडियंस के लिए पिछले दो सीजन काफी निराशाजनक रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली यह टीम पिछले दो सीजन में प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई है। रोहित शर्मा और ईशान किशन फॉर्म में नहीं दिखे वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को दूसरे छोर से बढ़िया साथ नहीं मिला। सूर्यकुमार यादव शुरुआती मैच में चोट के चलते नहीं खेल पाए थे और टीम के सबसे अहम खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड भी पूरे सीजन में आउट ऑफ फॉर्म ही नजर आए।


Next Story