मुंबई इंडियंस ने दूसरे क्वालिफायर में जगह बनाई, एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2023 में खिताबी रेस से बाहर हो गई है. 24 मई (बुधवार) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ को मुंबई इंडियंस ने 81 रनों से हरा दिया. मुकाबले में लखनऊ को जीत के लिए 183 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए उसकी पूरी टीम 16.1 ओवरों में 101 रनों पर ढेर हो गई. मुंबई की जीत के हीरो आकाश मधवाल रहे जिन्होंने पांच रन देकर पांच विकेट लिए.
लखनऊ की टीम ने अंकतालिका में तीसरा स्थान हासिल कर एलिमिनेटर मुकाबले में जगह बनाई थी. वहीं पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने चौथे स्थान पर रहकर यहां तक का सफर तय किया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





