खेल

मुंबई इंडियंस का फैसला, इनको बनाया कोच

jantaserishta.com
16 Sept 2022 12:08 PM IST
मुंबई इंडियंस का फैसला, इनको बनाया कोच
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने अगले सीजन के लिए मजबूत तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी के तहत फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम का नया हेड कोच साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व स्टार विकेटकीपर मार्क बाउचर को बनाया है.

इससे पहले यह जिम्मेदारी पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने संभाल रहे थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें प्रमोशन दे दिया है. मुंबई फ्रेंचाइजी ने जयवर्धने को ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस के पद पर नियुक्त किया है.
बता दें कि मुंबई फ्रेंचाइजी के पास आईपीएल में मुंबई इंडियंस के अलावा विदेशी लीगों में भी दो टीमें हैं. यह टीमें MI अमीरात और MI केपटाउन हैं. अमीरात टीम इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) और केपटाउन साउथ अफ्रीका टी20 लीग की टीम है.
जयवर्धने तीनों ही टीमों के अब ग्लोबल कोच भी रहेंगे. यानी मुंबई इंडियंस समेत की तीनों टीमों के लिए अलग-अलग तीन नए कोच नियुक्त किए जाएंगे. जबकि जयवर्धने तीनों टीमों में तालमेल बनाए रखने के साथ टीम के मुख्य कोचों के साथ मिलकर काम करेंगे.
साउथ अफ्रीका टीम के हेड कोच हैं मार्क बाउचर
45 साल के मार्क बाउचर इससे पहले भी आईपीएल में बतौर कोचिंग काम कर चुके हैं. वह 2016 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम के विकेटकीपिंग कोच रह चुके हैं. इसके अलावा वह आईपीएल में बतौर खिलाड़ी भी कोलकाता टीम के लिए मैच खेल चुके हैं. इसके साथ ही बाउचर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए भी क्रिकेट खेला था. उन्होंने आईपीएल में 2008 से 2011 तक कुल 31 IPL मैच खेले, जिसमें 394 रन बनाए.
हाल ही में बाउचर साउथ अफ्रीका की नेशनल टीम के हेड कोच हैं. हालांकि उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है. वह अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद अफ्रीकी टीम की कोचिंग छोड़ देंगे. नेशनल टीम की कोचिंग से पहले मार्क बाउचर साउथ अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट में भी कोचिंग कर चुके हैं.
मुंबई ने सबसे ज्यादा 5 बार IPL खिताब जीता
मार्क बाउचर अगले आईपीएल 2023 सीजन में मुंबई टीम को छठी बार खिताब जिताने के इरादे से उतरेंगे. मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है. मुंबई टीम 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 में चैम्पियन बनी थी. दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने 4 बार खिताब जीता.
बाउचर की कोचिंग में अफ्रीकी टीम का दमदार प्रदर्शन
मार्क बाउचर ने दिसंबर 2019 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के हेड कोच का पद संभाला था. उनकी कोचिंग में टीम ने अब तक 10 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, सीमित ओवर्स फॉर्मेट में भी टीम ने 23 टी20 और 12 वनडे मैच जीते हैं.
इसी साल अफ्रीका ने भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था. साथ ही ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भी अफ्रीका टीम इस वक्त दूसरे नंबर पर काबिज है. ऐसे में यदि देखा जाए तो बाउचर के कोच रहते अफ्रीका टीम ने अच्छा ही प्रदर्शन किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story