खेल

आईपीएल 2021 के खिताब का प्रबल दावेदार है मुंबई इंडियंस : सुनील गावस्कर

Ritisha Jaiswal
31 March 2021 7:51 AM GMT
आईपीएल 2021 के खिताब का प्रबल दावेदार है मुंबई इंडियंस : सुनील गावस्कर
x
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का कहना है कि आईपीएल के इस सत्र में भी मुंबई इंडियंस खिताब का प्रबल दावेदार है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का कहना है कि आईपीएल के इस सत्र में भी मुंबई इंडियंस खिताब का प्रबल दावेदार है और उन्हें हराना मुश्किल है। गत विजेता मुंबई ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है और इस टीम में कई बेहतरीन भारतीय तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं।

गावस्कर ने कहा, "मेरे ख्याल से मुंबई को हराना मुश्किल है। हमने देखा है कि उसके खिलाड़ी फॉर्म में हैं। इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने भी हाल ही में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। मुंबई के खिलाड़ियों ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में हिस्सा लिया, जहां देखा गया कि वे अच्छे फॉर्म में हैं।"
गेंदबाजी विभाग में मुंबई के पास जहां जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज हैं, वहीं बल्लेबाज के तौर पर टीम में रोहित शर्मा जैसा खिलाड़ी मौजूद है।
इसके अलावा मुंबई के लिए राहत की बात यह भी है कि उसके ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या गेंदबाजी में लौट चुके हैं।गावस्कर ने कहा, "हार्दिक ने जिस तरह वापसी की है वो ना सिर्फ मुंबई के लिए बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी महत्वपूर्ण है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून में होना है। हालांकि इसमें अभी समय है।"


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story