
x
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल (IPL) की सबसे सफल टीम है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल (IPL) की सबसे सफल टीम है. मुंबई ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में पांच बार आईपीएल (IPL) का खिताब जीता है. IPL 2022 में मुंबई टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही है. उसे लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा. अब मुंबई के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बड़ा खुलासा किया है.
बुमराह ने किया ये खुलासा
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने हमारी सहयोगी बेवसाइट DNA को दिए इंटरव्यू में कहा है कि हम हर मैच पर ध्यान लगा रहे हैं और जैसे ही चीजें हमारे पक्ष में क्लिक करेंगी. वह हमारे लिए अच्छा होगा. हम चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे और हमें चुनौती का समाधान खोजने की कोशिश करनी होगी. हमें एक टारगेट बनाना होगा और उसी को लेकर आगे बढ़ना होगा.
मुंबई ने पहले भी की थी वापसी
यह पहली बार नहीं हो रहा है कि किसी सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) लगातार चार मैच हार गई है. इससे पहले आईपीएल 2014 में मुंबई टीम को लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी. वहीं, 2015 में मुंबई इंडियंस को लगातार चार मैच में हार मिली थी, लेकिन फिर मुंबई ने वापसी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था.
मुंबई के पास हैं शानदार बल्लेबाज
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पास बहुत ही शानदार बल्लेबाज हैं. उनके पास ईशान किशन (Ishan Kishan) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे धाकड़ ओपनर मौजूद हैं. जो किसी भी गेंदबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा सकते हैं. वहीं, मिडिल ऑर्डर में उनके पास सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मौजूद हैं.
Next Story





