खेल

IPL CSKvMI: मुंबई ने चेन्नई को दिया 140 का लक्ष्य

jantaserishta.com
6 May 2023 5:52 PM IST
IPL CSKvMI: मुंबई ने चेन्नई को दिया 140 का लक्ष्य
x
फोटो: आईपीएल
चेन्नई (आईएएनएस)। पिछले दो मैचों में 200 से ऊपर के लक्ष्य का सफल पीछा करने वाली मुम्बई इंडियंस शनिवार को आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की सटीक गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 139 रन ही बना सकी।
मुम्बई की तरफ से तीन बल्लेबाज नेहाल वढेरा 64, सूर्यकुमार यादव 26 और ट्रिस्टन स्टब्स 20 ही दहाई की संख्या में पहुंच सके। नेहाल ने 51 गेंदों की अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। सूर्यकुमार ने 22 गेंदों में तीन चौके और स्टब्स ने 21 गेंदों में दो चौके लगाए।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरे चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक और बार अपने गेंदबाजों का सटीक इस्?तेमाल किया। पावरप्ले में उन्होंने पहली बार अपने तेज गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई। वहीं मुश्किल समय में मथीशा पथिराना को खेलना तो किसी को भी भारी पड़ सकता है। मथीशा पथिराना ने चार ओवर में मात्र 15 रन देकर तीन विकेट झटके। दीपक चाहर और तुषार देशपांडे को दो-दो विकेट मिले। रवींद्र जडेजा के हिस्से में एक विकेट आया।
कप्तान रोहित शर्मा का ओपनिंग में नहीं उतरना समझ से परे था। हालांकि उन्हें तीसरे नंबर के रूप में जल्द बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा और वह लगातार दूसरे मैच में खाता खोले बिना आउट हुए। अपने शीर्ष तीन विकेट तीसरे ओवर में मात्र 14 रन पर गंवाने के बाद मुम्बई की टीम वापसी नहीं कर पायी और नेहाल वढेरा के अर्धशतक से 139 तक पहुंच सकी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story