खेल

इंडियन सुपर लीग में मुंबई सिटी ने जमशेदपुर को हराया

Ritisha Jaiswal
10 Dec 2021 10:35 AM IST
इंडियन सुपर लीग में मुंबई सिटी ने जमशेदपुर को हराया
x
इंडियन सुपर लीग (ISL) के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रही मुंबई सिटी एफसी (Mumbai City FC) ने जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को 4-2 से हरा दिया है।



जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंडियन सुपर लीग (ISL) के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रही मुंबई सिटी एफसी (Mumbai City FC) ने जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को 4-2 से हरा दिया है। इस जीत के साथ मुंबई ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल की अंकतालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। मैच में मुंबई के लिये कासियो गैब्रियल ने तीसरे , बिपिन सिंह ने 17वें, इगोर एंगुलो ने 24वें और वाय काटाटाउ ने 70वें मिनट में गोल दागे। वहीं जमशेदपुर के लिए कोमल थाटाल ने 48वें और अली सबिया ने 55वें मिनट में गोल किए।

मैच में मुंबई की टीम ने शानदार शुरुआत की और मैच के तीसरे मिनट में गैब्रियल ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। वहीं बिपिन ने 17वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। अभी जमशेदपुर की टीम मैच में संभलने की कोशिश ही कर रही थी कि एंगुलो ने 24वें मिनट में तीसरा गोल कर मुंबई को मैच में 3-0 से आगे कर दिया। हाफ टाईम तक मुंबई की ये बढ़त बरकरार रही। वहीं मैच के दूसरे हाफ की शुरुआत में ही कोमल ने जमशेदपुर की टीम के लिए पहला गोल किया। जबकि अली साबिया ने मैच के 55वें मिनट में गोल कर जमशेदपुर के लिए मैच में वापसी की उम्मीदें जगा दी। हालांकि मैच के 70 वें मिनट में काटाटाउ ने मुंबई के लिए मैच का चौथा गोल किया। इसके बाद मैच में कोई और गोल नहीं हुआ और मुंबई ने मैच को 4-2 से अपने नाम कर लिया।




Next Story