खेल

MS Dhoni के फैन ने शादी के कार्ड पर छपवाई माही की तस्वीर आप भी कहेंगे- वाह

Sanaj
6 Jun 2023 9:35 AM GMT
MS Dhoni के फैन ने शादी के कार्ड पर छपवाई माही की तस्वीर आप भी कहेंगे- वाह
x
महेंद्र सिंह धोनी को लेकर फैंस की दीवानगी किसी से छुपी नहीं
खेल | MS Dhoni के फैन भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर फैंस की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है। हाल ही में एक फैंस तो दीवनगी की सारी हदें पार कर गया। दरअसल, उसने अपनी शादी के कार्ड पर अपनी तस्वीर की जगह धोनी की तस्वीर छपवाई है। इसके अलावा उनकी जर्सी नंबर को भी लिखवाया है। शादी का कार्ड अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
धोनी का यह जबरा फैन छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसका नाम दीपक पटेल है। दीपक बचपन से ही महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानता है और वह भी क्रिकेट खेलता है। दीपक ने खुलासा किया है कि उसने धोनी को देखकर ही कप्तानी की बारीकियां सीखी हैं और गांव की टीम का नेतृत्व करते हैं।
दीपक की शादी की तारीख 7 जून
दीपक की शादी होने वाली है। दीपक ने अपनी शादी के कार्ड पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की तस्वीर छपवाई है। साथ ही जर्सी नंबर-7 भी लिखवाया है। दरअसल, 7 जून को दीपक की शादी होनी है। दीपक की इस दीवानगी को देखकर सब हैरान हैं। वहीं, दीपक की शादी का कार्ड अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।ने शादी के कार्ड पर छपवाई माही की तस्वीर आप भी कहेंगे- वाह
Next Story