खेल

नए लुक में दिखे एमएस धोनी, पहनी टीम इंडिया की नई जर्सी, खुश हुए फैन्स

Gulabi
27 July 2021 11:06 AM GMT
नए लुक में दिखे एमएस धोनी, पहनी टीम इंडिया की नई जर्सी, खुश हुए फैन्स
x
टीम इंडिया की नई जर्सी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी वो हर किसी के फेवरेट हैं. हालांकि धोनी आईपीएल में अभी भी खेलते हैं. लेकिन इसी बीच धोनी की एक नई फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने भारत की नई रेट्रो जर्सी पहनी हुई है.

क्यों पहनी धोनी ने रेट्रो जर्सी?
धोनी (MS Dhoni) की इस नई फोटो को देखकर फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं कि धोनी ने टीम इंडिया की नई रेट्रो जर्सी क्यों पहनी? दरअसल धोनी ने टीम इंडिया की रेट्रो जर्सी एक ऐड शूट के लिए पहनी है. फिलहाल धोनी मुंबई में हैं और वो हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ फुटबॉल मैच भी खेलते हुए नजर आए थे.

भावुक हुए फैंस
धोनी (MS Dhoni) को एक बार फिर से भारत की जर्सी में देखकर फैंस काफी भावुक हो गए. फैंस के दिल में धोनी के लिए जो प्यार है वो उनके रिएक्शन से साफ पता चल रहा है. लोगों ने ट्विटर पर धोनी की फोटो शेयर कर तरह-तरह के कमेंट किए हैं.
फराह खान के साथ भी फोटो वायरल
दरअसल सोशल मीडिया पर धोनी (MS Dhoni) की कुछ और फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में धोनी के साथ बॉलीवुड की मशहूर क्रिकेट कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) भी देखी जा सकती हैं. बता दें कि धोनी (MS Dhoni), फराह खान (Farah Khan) के साथ एक विज्ञापन के लिए शूटिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने भारतीय टीम की पुरानी जर्सी पहनी हुई हैं.
Next Story