खेल

एमएस धोनी ने इस अंदाज में सेलिब्रेट की चंद्रयान-3 की लैंडिंग

Manish Sahu
24 Aug 2023 2:25 PM GMT
एमएस धोनी ने इस अंदाज में सेलिब्रेट की चंद्रयान-3 की लैंडिंग
x
खेल: भारत ने 23 अगस्त को चांद पर इतिहास रच दिया. चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत चांद की सतह पर अपना परचम लहराया है. भारत चांद पर पहुंचने वाला अमेरिका, चीन और सोवियत रूस के बाद चौथा देश बन गया है. वहीं भारत चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश बना है. पूरे देश में खुशी का माहौल है. इस पल को हर भारतीय ने सेलिब्रेट किया. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस पल का जश्न मनाते नजर आए हैं. धोनी का जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में MS Dhoni ब्लू टैंक टॉप और जिम शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं और वह अपने शांत अंदाज में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एमएस धोनी अपनी थाई से ताली बजा रहे हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं धोनी की पत्नी साक्षी ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बेटी जीवा Chandrayaan-3 की लैंडिंग को सेलिब्रेट करते हुए दिख रही थीं.
बता दें कि धोनी के अलावा कई क्रिकेटर्स ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर सोशल मीडिया के जरिए भारत के वैज्ञानिकों और देशवाशियों को बधाई दी हैं. लिस्ट में दिग्गज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली से लेकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा तक शामिल हैं. सचिन तेंदुलकर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, 'विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा.' इसके अलावा किंग कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'चंद्रयान-3 की टीम को बधाई. आपने देश को गौरवान्वित किया है. जय हिंद!'
Next Story