खेल

MotoGP Racing: वर्ल्ड चैम्पियन की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, भयानक नजारा देखें

jantaserishta.com
20 March 2022 2:23 PM IST
MotoGP Racing: वर्ल्ड चैम्पियन की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, भयानक नजारा देखें
x

नई दिल्ली: बाइक रेसिंग को देखकर फैन्स को काफी मजा आता है, लेकिन बाइकर यह सब अपनी जान पर खेलकर करता है. जब कभी कोई हादसा होता है, तो काफी दिक्कतों का सामना करना होता है. ऐसा ही एक भयानक हादसा रविवार को इंडोनेशिया के मंडालिका इंटरनेशनल स्ट्रीट सर्किट में हुआ.

यहां इंडोनेशिया ग्रां प्री से पहले एक वॉर्म-अप किया जा रहा था. इसी दौरान स्पेन के बाइक रेसर और छह बार के वर्ल्ड चैम्पियन मार्क मार्क्वेज ( Marc Marquez) की बाइक का भयानक एक्सीडेंट हो गया. बाइक कई मीटर दूर जाकर गिरी.
मार्क को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया
इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें आप देख सकते हैं कि बाइक के साथ रेसर भी जमीन पर घिसटाता हुआ कई मीटर दूर तक चला जाता है. इसके बाद वह खुद ही उठता है और रोड से साइड में चला जाता है.
हालांकि इस हादसे में मार्क को तुरंत ही पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाता है. जहां उनकी जान बच जाती है, लेकिन वह इंडोनेशिया ग्रां प्री से बाहर हो गए हैं.
मोड़ के दौरान बाइक का बैलेंस बिगड़ा
जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त मार्क अपनी बाइक को ट्रैक पर करीब 180 किमी की रफ्तार से दौड़ा रहे थे. रोड पर मोड़ के दौरान बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और एक्सीडेंट के बाद होंडा बाइक लेफ्ट हैंड की तरफ कई मीटर दूर जाकर गिरी. इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए. मार्क होंडा टीम के लिए रेसिंग करते हैं. टीम ने कहा कि जांच के बाद पता चला है कि मार्क अभी अनफिट हैं और कुछ दिन उन्हें आराम की सलाह दी गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story