खेल
मोनांक पटेल: भारत में जन्मा वो खिलाड़ी, जिसने अमेरिका में इतिहास रच दिया
jantaserishta.com
19 Jun 2025 12:26 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत में जन्मे मोनांक पटेल ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) में इतिहास रच दिया है। अमेरिका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले मोनांक एमएलसी के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
गुजरात के आणंद में 1 मई 1993 को जन्मे मोनांक ने एमएलसी-2025 के नौवें मैच में यह कारनामा किया। उन्होंने एमआई न्यूयॉर्क की ओर से खेलते हुए सिएटल ऑर्कस के खिलाफ 50 गेंदों में 93 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात छक्के और आठ चौके भी देखने को मिले।
मोनांक की इस पारी के दम पर एमआई न्यूयॉर्क ने मुकाबले को सात विकेट से जीता। यह एमआई की इस सीजन पहली जीत रही, जिसके साथ उसने चौथा स्थान अपने नाम कर लिया है। इससे पहले दो मुकाबलों में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
दाएं हाथ के बल्लेबाज मोनांक पटेल एक विकेटकीपर भी हैं। वह गुजरात की अंडर-16 और अंडर-18 टीम का हिस्सा रहे हैं। मोनांक को साल 2010 में ही अमेरिका का ग्रीन कार्ड मिल चुका था। साल 2016 में मोनांक अमेरिका में शिफ्ट हो गए थे।
मोनांक ने साल 2019 में अमेरिका की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। वह अब तक 67 वनडे खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 35.35 की औसत के साथ 2192 रन दर्ज हैं। इस फॉर्मेट में मोनांक ने तीन शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं। मोनांक टी20 टीम के कप्तान हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 43 मैच हैं, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक के साथ 920 रन जोड़ चुके हैं।
कैलिफोर्निया में खेले गए इस एमएलसी मुकाबले की बात करें, तो सिएटल ऑर्कस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 200 रन बनाए। टीम के लिए काइल मेयर्स ने 46 गेंदों में 10 छक्कों और तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 88 रन जड़े।
मेयर्स के अलावा शायन जहांगीर ने टीम के खाते में 43 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान हेनरिक क्लासेन ने 27 और शिमरॉन हेयमायर ने 21 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से नवीन-उल-हक ने दो विकेट झटके।
इसके जवाब में एमआई न्यूयॉर्क ने एक ओवर शेष रहते जीत दर्ज कर ली। टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले मोनांक पटेल ने माइकल ब्रेसवेल के साथ 119 रन की साझेदारी की। ब्रेसवेल ने 35 गेंदों में 50 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा किरोन पोलार्ड ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। सिकंदर रजा सिएटल की ओर से सर्वाधिक दो विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





