खेल

'मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट से जाना एक बुरा दिन': मोर्ने मोर्केल

jantaserishta.com
7 Nov 2026 9:24 AM IST
मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट से जाना एक बुरा दिन: मोर्ने मोर्केल
x
वेलिंगटन: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। शमी ने शुक्रवार देर रात टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहा। शमी के संन्यास पर भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल का कहना है कि उन्हें जाते हुए देखना दुखद है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में दूसरे वनडे से पहले मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर मोर्केल ने कहा, "मैं पहली बार जब ग्रुप से जुड़ा, उस समय शमी टीम का हिस्सा थे। इसलिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। आपको पता है कि वह एक स्किलफुल खिलाड़ी हैं और काफी क्षमतावान हैं। मुझे यहां शुरुआती समय में उनसे काफी मदद मिली।"
मोर्केल ने कहा, "उन्हें जाते देखना एक दुखद दिन है। लेकिन हां, वह अभी भी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और खूब गेंदबाजी कर रहे हैं। यह देखना बहुत अच्छा है।" शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर कहा, "मैं सफेद जर्सी तो छोड़ रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। जब मैंने पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब मेरा बस एक ही सपना था, अपने देश के लिए कुछ कर दिखाना, तब से लेकर अब तक, हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है।"
उन्होंने कहा, "मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं रहा, बल्कि यह मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है। आज, भारी मन और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ, मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं।"
शमी ने बीसीसीआई, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब), अपने सभी साथियों, कोच, परिवार के सदस्यों और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया किया, जो टेस्ट क्रिकेट के उनके सफर में साथ रहे।
शमी आखिरी बार जून 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए व्हाइट जर्सी में दिखे थे। दाएं हाथ के 36 साल के इस तेज गेंदबाज ने अपने टेस्ट करियर के 64 मैचों में 229 विकेट लिए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story