खेल

मोहम्मद नवेद और शैमान अनवर के इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर लगा पाबंदी

Ritisha Jaiswal
16 March 2021 5:57 PM IST
मोहम्मद नवेद और शैमान अनवर के इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर लगा पाबंदी
x
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के टॉप आर्डर बल्लेबाज मोहम्मद नवेद और शैमान अनवर के इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर पाबंदी लगा दी है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के टॉप आर्डर बल्लेबाज मोहम्मद नवेद और शैमान अनवर के इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर पाबंदी लगा दी है। अगले 8 साल तक इन दोनों बल्लेबाजों पर यह पाबंदी लगाई गई है। इन दोनों को मैच फिक्स करने के आरोप में जनवरी में सस्पेंड किया गया था। नवेद यूएई की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।


साल दो 2019 में खेले गए टी20 क्वॉलिफायर मुकाबलों को नावेद और शैमान ने फिक्स करने की कोशिश की थी। इन दोनों ही खिलाड़ियों को आईसीसी ने एंडी करप्शन कोड का उल्लंघन करने का दोषी पाया है। यूएई के मोहम्मद नावेद साल 2019 में इससे पहले भी टी10 लीग में मैच फिक्सिंग करने के लिए फंस चुके हैं। इन दोनों खिलाड़ियों पर लगाया 8 साल का प्रतिबंध तब से लागू होगा जब उनको सस्पेंड किया गया था।

आइसीसी के जेनरल मैनेजर एलेक्स मार्शल ने कहा, मोहम्मद नावेद और शैमान अनवर ने उनके अपनाए हुए देश यूएई का उच्च स्तर पर नेतृत्व किया। नावेद तो टीम के कप्तान रह चुके हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे। अनवर पारी की शुरुआत कर रहे थे। इन दोनों ही खिलाड़ियों का करियर काफी लंबा रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि इस तरह से अनुभवी खिलाड़ियों के लिए फिक्सिंग में शामिल होना देश, साथी और चाहने वालों के साथ धोखा है। उनका कहना था, "इतने अनुभवी होने के बाद उनको फिक्सिंग करने वालों से दूर रहना चाहिए था। उन दोनों ने जिस तरह से इस चीज में शामिल होने का फैसला लिया यह अपने पद और साथियों के साथ विश्वासघात किया है। अपने सारे यूएई के क्रिकेट समर्थकों से भई धोखा है ये।"


Next Story