खेल

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं मोहम्मद नबी

Ritisha Jaiswal
10 Sept 2021 10:54 AM IST
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं मोहम्मद नबी
x
राशिद खान के द्वारा अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद अब मोहम्मद नबी टीम की कमान संभाल सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | राशिद खान के द्वारा अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद अब मोहम्मद नबी टीम की कमान संभाल सकते हैं। यूएई और ओमान में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने 18 सदस्यीय टीम का एलान किया गया था, जिसके कुछ देर बाद ही राशिद ने कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी। टी-20 विश्व कप की शुरुआत अगले महीने 17 अक्टुबर से ओमान में होगा।

दरअसल ने राशिद ने एक बयान जारी कर कहा, ''कप्तान और राष्ट्र के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में, मैं टीम के चयन का हिस्सा बनने का अधिकार सुरक्षित रखता हूं। चयन समिति और एसीबी ने एसीबी मीडिया द्वारा घोषित टीम के लिए मेरी सहमति नहीं ली है। मैं अफगानिस्तान टी20 टीम के कप्तान की भूमिका से हटने का फैसला कर रहा हूं।"
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक राशिद के कप्तानी से हटने के बाद एसीबी अब नबी को यह जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। नबी इससे पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं।इस 18 सदस्यीय टीम के चयन के अलावा अफसर ज़ज़ई और फरीद अहमद मलिक को टीम में रिर्जव के तौर पर रखा है।
टी-20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान की टीम- राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, हजरतुल्लाह जजई, उस्मान गनी, असगर अफगान, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, हशमतुल्लाह शाहिदी, मोहम्मद शहजाद, मुजीब उर रहमान, करीम जानत, गुलबदीन नायब, नवीन उल हक, हामिद हसन, दौलत जदरान, हामिद हसन, शरफुद्दीन अशरान शापूर जादरान, कैस अहमद




Next Story