खेल

एमएलसी 2025 : वाशिंगटन फ्रीडम की शानदार जीत, नाइट राइडर्स को मिली लगातार तीसरी हार

jantaserishta.com
18 Jun 2025 11:05 AM IST
एमएलसी 2025 : वाशिंगटन फ्रीडम की शानदार जीत, नाइट राइडर्स को मिली लगातार तीसरी हार
x
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। सीजन के आठवें मैच में नाइट राइडर्स को वाशिंगटन फ्रीडम के हाथों 113 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है।
लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स लगातार तीन शिकस्त के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। यह टीम अब तक तीन मुकाबलों में खाता तक नहीं खोल सकी है। इससे पिछले मुकाबलों में उसे सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और टेक्सास सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं, दूसरी ओर वाशिंगटन फ्रीडम ने सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। यह टीम चार प्वाइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। कैलिफोर्निया में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी वाशिंगटन फ्रीडम ने खराब शुरुआत के बावजूद 208/5 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
टीम ने 92 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने ओबस पिएनार के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। ग्लेन मैक्सवेल ने 49 गेंदों में 13 छक्कों और दो चौकों के साथ नाबाद 106 रन बनाए, जबकि ओबस पिएनार ने 15 गेंदों में 14 रन जोड़े। विपक्षी टीम की ओर से तनवीर सांघा और कॉर्न ड्राई ने दो-दो विकेट लिए।
इसके जवाब में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीम 16.3 ओवरों में महज 95 रन पर सिमट गई। लॉस एंजिल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने खाता खोले बगैर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था।
यहां से टीम संभल नहीं सकी और 26 के स्कोर तक उसके पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि, सैफ बदर और जेसन होल्डर ने नाइट राइडर्स को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम का शतक भी पूरा नहीं करा सके।
सैफ बदर ने 31 गेंदों में 32 रन की पारी खेली, जबकि जेसन होल्डर ने 16 गेंदों में 23 रन जड़े। इनके अलावा शैडली वैन शल्कविक ने 12 और कॉर्न ड्राई ने 13 रन टीम के खाते में जोड़े। इन चार बल्लेबाजों के अलावा नाइट राइडर्स का कोई अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी ना छू सका। विपक्षी टीम की ओर से जैक एडवर्ड्स और मिशेल ओवेन के लिए सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा सौरभ नेत्रावलकर को दो सफलता हाथ लगीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story