खेल
एमएलसी 2025: जिसने भारत को जिताया अंडर-19 वर्ल्ड कप, अमेरिका में बिखेर रहा जलवा
jantaserishta.com
23 Jun 2025 11:41 AM IST

x
नई दिल्ली: उन्मुक्त चंद भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन कभी सीनियर टीम में जगह नहीं बना सके। यही वजह रही कि वह भारत छोड़कर अमेरिका में क्रिकेट खेल रहे हैं।
उन्मुक्त चंद फिलहाल मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमलसी) में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने सीजन के 12वें मैच में अपना जलवा बिखेरा। उन्मुक्त चंद ने न सिर्फ अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से लॉस एंजिल्स को जीत दिलाई, बल्कि उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब से भी नवाजा गया। डलास में खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो सिएटल ओर्कास ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए छह विकेट खोकर 177 रन बनाए।
सिएटल ओर्कास के लिए आरोन जोन्स ने 36 गेंदों में सर्वाधिक 44 रन जड़े, जबकि डेविड वॉर्नर ने 38 रन की पारी खेली। इनके अलावा शायन जहांगीर ने 26 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी टीम की ओर से आंद्रे रसेल ने तीन विकेट चकाए, जबकि ड्राई, शैडली वैन शाल्कविक और जेसन होल्डर ने एक-एक विकेट झटके।
टारगेट का पीछा करने उतरी लॉस एंजिल्स ने 18.2 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। टीम सात रन तक अपने दो विकेट गंवा चुकी थी। यहां से उन्मुक्त चंद ने सैफ बदर के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 139 रन जोड़े। सैफ बदर ने 32 गेंदों में चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 54 रन बनाए। सैफ बदर के आउट होने के कुछ देर बाद ही रोवमैन पॉवेल (1) भी चलते बने।
यहां से उन्मुक्त चंद ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्मुक्त चंद ने 58 गेंदों का सामना किया, जिसमें चार छक्कों और 10 चौकों के साथ नाबाद 86 रन बनाए। रदरफोर्ड 9 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी टीम के लिए कैमरून गैनन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट चटकाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





