खेल
एमएलसी 2025: टेक्सास सुपर किंग्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, सिएटल ऑर्कस को 93 रन से रौंदा
jantaserishta.com
17 Jun 2025 9:56 AM IST

x
नई दिल्ली: टेक्सास सुपर किंग्स ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के सातवें मैच में सिएटल ऑर्कस के खिलाफ 93 रन से रौंदा। इसी के साथ टेक्सास सुपर किंग्स ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टेक्सास सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 153 रन बनाए। इस टीम को 22 के स्कोर पर कप्तान फाफ डू प्लेसिस के रूप में पहला झटका लगा। डू प्लेसिस महज सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद डेवोन कॉन्वे (13) भी चलते बने। टीम 26 के स्कोर तक अपने सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी।
यहां से सैतेजा मुक्कामल्ला ने डेरिल मिचेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। मुक्कामल्ला 23 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मिचेल ने 26 गेंदों में 25 रन बनाए। इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने टेक्सास के खाते में 28 रन जोड़े। विपक्षी टीम की ओर से जसदीप सिंह और हरमीत सिंह ने सर्वाधिक दो-दो विकेट अपने नाम किए।
इसके जवाब में सिएटल ऑर्कस की टीम 13.5 ओवरों में सिर्फ 60 रन पर सिमट गई। महज 21 के स्कोर ऑर्कस की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, जहां से उसके लिए संभलना मुश्किल हो गया। इस टीम के लिए आरोन जोन्स ने 17, जबकि जसदीप सिंह ने 12 रन बनाए। इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका।
टेक्सास सुपर किंग्स की ओर से जिया-उल-हक, नांद्रे बर्गर और नूर अहमद ने सर्वाधिक तीन-तीन शिकार किए। टेक्सास सुपर किंग्स अपने अगले मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न को चुनौती देगी। दोनों ही टीमें लगातार तीन-तीन मैच जीतकर इस मुकाबले में उतरेंगी।
वहीं, लगातार दूसरी हार के बाद सिएटल ऑर्कस अगले मैच में एमआई न्यूयॉर्क का सामना करने जा रही है। इन दोनों ही टीमों ने अभी तक जीत का खाता नहीं खोला है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





