खेल
एमएलसी 2025: सिर्फ एक खिलाड़ी ने छुआ दहाई का आंकड़ा, सिएटल ओकार्स की शर्मनाक हार
jantaserishta.com
5 July 2025 11:31 AM IST

x
नई दिल्ली: वाशिंगटन फ्रीडम ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के 26वें मैच में जीत दर्ज की। इस मुकाबले में बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बाद सिएटल ओकार्स को आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। विजेता टीम के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल को शानदार गेंदबाजी के चलते 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सिएटल ओकार्स की टीम महज 17.4 ओवरों में सिमट गई। हालात इतने खराब रहे कि ओकार्स महज 19 रन पर अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी। टीम के लिए सिर्फ हेनरिक क्लासेन इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने दहाई का आंकड़ा छुआ। क्लासेन ने 39 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 48 रन बनाए।
विपक्षी टीम की ओर से ग्लेन मैक्सवेल, सौरभ नेत्रावलकर और जैक एडवर्ड्स ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि एक विकेट रचिन रविंद्र के हाथ लगा। इसके जवाब में वाशिंगटन फ्रीडम ने महज 9.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। फ्रीडम ने 29 के स्कोर पर मिशेल ओवेन (6) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद रचिन रविंद्र ने मुख्तार अहमद के साथ टीम को संभालने की कोशिश की।
टीम के लिए रचिन रविंद्र ने 23 गेंदों में एक छक्के और चार चौकों के साथ 32 रन की पारी खेली, जबकि मुख्तार अहमद तीन छक्कों और दो चौकों के साथ 36 रन बनाकर नाबाद रहे। सिएटल ओकार्स की ओर से कप्तान सिकंदर रजा और जसदीप सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया। 9 में से 7 मैच जीतकर वाशिंगटन फ्रीडम की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है। टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं, सिएटल ओकार्स 9 में से 6 मैच हारकर चौथे स्थान पर है। टीम के पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है।
वाशिंगटन फ्रीडम के अलावा सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और टेक्सास सुपर किंग्स भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। सिएटल ओकार्स के साथ एमआई न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





