खेल
एमएलसी 2025 : मोनांक-पोलार्ड की मेहनत पर फिरा पानी, रोमांचक मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स की जीत
jantaserishta.com
14 Jun 2025 1:12 PM IST

x
नई दिल्ली: टेक्सास सुपर किंग्स ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के दूसरे मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ तीन रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ टेक्सास ने अपने नए सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टेक्सास सुपर किंग्स ने 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 185 रन बनाए। टेक्सास के लिए डेवोन कॉनवे ने 44 गेंदों में सर्वाधिक 65 रन जड़े। उनकी इस पारी में पांच छक्के और दो चौके शामिल रहे।
कॉनवे के अलावा केल्विन सैवेज ने 34 गेंदों में नाबाद 53 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें चार छक्के और दो चौके शामिल रहे। इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। विपक्षी टीम की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने दो विकेट चटकाए, जबकि एहसान आदिल, नवीन-उल-हक और सनी पटेल के नाम एक-एक विकेट रहा।
विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी एमआई न्यूयॉर्क 24 के स्कोर तक तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से मोनांक पटेल ने माइकल ब्रेसवेल के साथ चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की, जिसने टीम को जीत की पटरी पर ला दिया था।
मोनांक 62 के स्कोर पर रन आउट हो गए, जबकि ब्रेसवेल ने 38 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा किरोन पोलार्ड ने 16 गेंदों में 32 रन जड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 182 रन ही बना सकी।
टेक्सास की ओर से एडम मिल्ने ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। उनके अलावा नूर अहमद और मोहम्मद मोहसिन को एक-एक सफलता हाथ लगी। इस करीबी जीत के बाद टेक्सास टीम अपने अगले मैच में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स से भिड़ेगी, जबकि एमआई न्यूयॉर्क की टीम सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के विरुद्ध मुकाबले में जीत के साथ अपना खाता खोलना चाहेगी। इस सीजन का पहला मैच सैन फ्रांसिस्को और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच खेला गया था, जिसमें सैन फ्रांसिस्को ने 123 रन से बड़ी जीत हासिल की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





