खेल

एमएलसी 2025: मिशेल ओवेन ने खोला 'पंजा', प्लेऑफ में वाशिंगटन फ्रीडम

jantaserishta.com
29 Jun 2025 10:04 AM IST
एमएलसी 2025: मिशेल ओवेन ने खोला पंजा, प्लेऑफ में वाशिंगटन फ्रीडम
x
नई दिल्ली: वाशिंगटन फ्रीडम ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 के 19वें मैच में जीत दर्ज की। इस टीम ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को 12 रन से शिकस्त दी। इसी के साथ टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स पहले ही अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
डलास में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए वाशिंगटन फ्रीडम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। टीम 30 रन तक अपने चार विकेट गंवा चुकी थी, जिसके बाद जैक एडवर्ड्स ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर टीम को संभाला।
दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को संकट से बाहर निकाल दिया। एडवर्ड्स 42 गेंदों में इतने ही रन बनाकर आउट हुए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंदों में तीन छक्कों और दो चौकों के साथ 58 रन जड़े। इनके अलावा ओबस पिएनार ने नाबाद 30, जबकि मुख्तार अहमद ने नाबाद 17 रन की पारी खेली।
विपक्षी टीम की ओर से जेवियर बार्टलेट ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा हारिस रऊफ और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक सफलता हाथ लगी। इसके जवाब में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स 20 ओवरों के खेल तक नौ विकेट गंवाकर 157 रन ही बना सकी।
इस टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। कप्तान मैथ्यू शॉर्ट और फिन एलन के बीच 5.1 ओवरों में 51 रन की साझेदारी हुई, जिसमें एलन का योगदान महज सात रन का ही रहा। मैथ्यू शॉर्ट ने 40 गेंदों में छह छक्कों और चार चौकों की मदद से 67 रन जड़े। इनके अलावा संजय कृष्णमूर्ति ने 24, जबकि जहमर हैमिल्टन ने नाबाद 31 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जिता नहीं सके। वाशिंगटन फ्रीडम की जीत के हीरो मिशेल ओवेन रहे, जिन्होंने तीन ओवरों में 17 रन देकर पांच शिकार किए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story