खेल
एमएलसी 2025 : यूनिकॉर्न्स को हराकर क्वालीफायर-2 में एमआई न्यूयॉर्क
jantaserishta.com
10 July 2025 11:45 AM IST

x
नई दिल्ली: एमआई न्यूयॉर्क ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के एलिमिनेटर मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को दो विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ टीम ने क्वालीफायर-2 में अपनी जगह बना ली है, जहां उसका सामना टेक्सास सुपर किंग्स से होगा।
डलास में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सैन फ्रांसिस्को की टीम 19.1 ओवरों में 131 रन पर सिमट गई। टीम 62 के स्कोर तक अपने सात विकेट गंवा चुकी थी। इस बीच कूपर कोनोली ने 19 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाए।
इसके बाद जेवियर बार्टलेट ने ब्रूडी काउच के साथ आठवें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की, जिसने टीम को संकट से बाहर निकाला। बार्टलेट ने 24 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और दो चौके शामिल रहे। वहीं, काउच ने 19 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
विपक्षी टीम की ओर से रुशिल उगरकर ने सर्वाधिक तीन शिकार किए, जबकि ट्रेंट बोल्ट और नोस्टुश केंजीगे को दो-दो विकेट हाथ लगे। इसके जवाब में एमआई न्यूयॉर्क ने 19.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। मोनांक पटेल और क्विंटन डी कॉक के बीच पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी हुई।
मोनांक पटेल ने 32 गेंदों में दो छक्कों के साथ 33 रन जड़े, जबकि क्विंटन डी कॉक ने 24 गेंदों में इतने ही रन की पारी खेली। इनके अलावा माइकल ब्रेसवेल ने 18 और ट्रेंट बोल्ट ने नाबाद 22 रन बनाए। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से हसन खान ने सर्वाधिक चार विकेट झटके, जबकि कप्तान मैथ्यू शॉर्ट को तीन विकेट हाथ लगे।
टेक्सास सुपर किंग्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच क्वालिफायर-1 बारिश के चलते रद्द हुआ था, जिसके बाद वाशिंगटन फ्रीडम ने फाइनल में जगह बना ली थी। ऐसे में क्वालिफायर-2 जीतने वाली टीम फाइनल में फ्रीडम से भिड़ेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





