खेल

एमएलसी 2025: टेक्सास सुपर किंग्स को सात विकेट से रौंदकर फाइनल में एमआई न्यूयॉर्क

jantaserishta.com
12 July 2025 9:55 AM IST
एमएलसी 2025: टेक्सास सुपर किंग्स को सात विकेट से रौंदकर फाइनल में एमआई न्यूयॉर्क
x
नई दिल्ली: एमआई न्यूयॉर्क ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने शनिवार को क्वालीफायर-2 में टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ सात विकेट से दमदार जीत दर्ज की। अब खिताबी मैच में एमआई न्यूयॉर्क का सामना वाशिंगटन फ्रीडम से होगा। यह मैच 14 जुलाई को खेला जाना है।
डलास में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टेक्सास सुपर किंग्स ने पांच विकेट खोकर 166 रन बनाए। टीम ने 29 के स्कोर पर समित पटेल (9) के रूप में अपना अहम विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मोर्चा संभाला, लेकिन दूसरे छोर पर कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका।
फाफ डु प्लेसिस जिस समय आउट हुए, उस वक्त तक टीम 85 रन बना सकी थी, जिसमें 59 रन कप्तान के ही थे। फाफ डु प्लेसिस ने अपनी इस पारी में 42 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्का और सात चौके जड़े।
टीम 85 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी। यहां से अकील हुसैन ने डेवोन फेरीरा के साथ छठे विकेट के लिए 81 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। अकील हुसैन 32 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में चार छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे। वहीं, फेरीरा ने 20 गेंदों में 32 रन की नाबाद पारी खेली।
विपक्षी टीम की ओर से ट्रिस्टन लुस ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि रुशिल उगरकर ने दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में एमआई न्यूयॉर्क ने एक ओवर शेष रहते जीत दर्ज कर ली। सलामी बल्लेबाज मोनांक पटेल ने 39 गेंदों में दो छक्कों और पांच चौकों की मदद से 49 रन की पारी खेली। मोनांक 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए, उस समय टीम का स्कोर 83/3 था।
यहां से कप्तान निकोलस पूरन ने किरोन पोलार्ड के साथ मिलकर 89 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। निकोलस पूरन ने 36 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। उनकी इस पारी में तीन छक्के और चार चौके शामिल रहे, जबकि पोलार्ड ने 22 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों के साथ ताबड़तोड़ 47 रन जड़े। विपक्षी टीम की ओर से अकील हुसैन, जिया-उल-हक और नूर अहमद को एक-एक विकेट हाथ लगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story